जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी, एक लाठी तथा दो ईंट बरामद की हैं। सभी आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को ग्राम समैसा में पुरानी रंजिश को लेकर धान की रोपाई के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी पक्ष ने धारदार हथियार व लाठी से हमला कर दिया, जिससे प्रवेश, महिमा और पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शाहगंज थाने में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में धीरज गौतम, रामस्वारथ, विद्या देवी, सीमा और पूतला उर्फ रिंका, सभी निवासी ग्राम समैसा, थाना शाहगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपितों को न्यायालय भेज दिया।


