• Sun. Jul 26th, 2026
    Share

    जौनपुर। मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिन्टन क्लस्टर (बैडमिन्टन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

    आतिश कुमार सिंह ने बैडमिन्टन में 2 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक, जबकि टेबल टेनिस में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए।

    उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जौनपुर पुलिस के साथ-साथ समूचे उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि खेलों के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचायक है।

    जौनपुर पुलिस परिवार ने आतिश कुमार सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *