• Sun. Jul 26th, 2026

    रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटने से ढाई घंटे आवागमन बाधित

    Share

    जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग का बूम शनिवार रात अचानक टूटकर लटक गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से होकर जाना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे जौनपुर-जफराबाद मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग का बूम अचानक टूट गया। इसके बाद दोनों ओर धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ स्थानीय लोग पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग और कुछ जफराबाद थाने की ओर जाने वाले मार्ग से निकल गए, लेकिन बड़ी संख्या में वाहन चालक वहीं फंसे रहे।

    सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। रात करीब 12 बजे बूम ठीक होने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। लोगों का कहना है कि यदि यह घटना दिन के समय होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *