• Sun. Jul 26th, 2026

    थानाध्यक्ष सुरेरी की दादी का निधन, चौबे घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    Share

    सुरेरी। स्थानीय थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह की 85 वर्षीय दादी तारा देवी पत्नी स्वर्गीय बनारसी सिंह, निवासी चंईपुर, मिर्जापुर का रविवार सुबह करीब पांच बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में चंईपुर स्थित आवास पर पहुंच गए और अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मृतका का अंतिम संस्कार मिर्जापुर जनपद के चौबे घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र रमाकांत सिंह ने दी। तारा देवी के निधन से परिवार में शोक की लहर है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *