• Sat. Jul 25th, 2026

    त्रिलोचन महादेव मंदिर में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

    Share

    जौनपुर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को अग्निशमन विभाग ने त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी जौनपुर ने मंदिर समिति के प्रबंधक सोनू गिरी के साथ मंदिर परिसर में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, मंदिर के सामने स्थित तालाब और कुंड तथा पासी धर्मशाला समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरीक्षण किया गया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *