• Sat. Jul 18th, 2026

    21 एग्रीजंक्शन केंद्र खुलेंगे, मिलेगा रोजगार

    Share

    एग्री जंक्शन के 13 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

    जौनपुर – यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत 21 अभ्यर्थियों की 13 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।
    उद्घाटन समारोह में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि योजना के तहत किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैव उत्पाद, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, इन केंद्रों पर किसान आधुनिक तकनीक, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक का सुझाव, फसल प्रबंधन और बाजार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इसके अलावा छोटे कृषि यंत्र किराए पर मिलेंगे, उपकरणों की मरम्मत, कृषि उत्पादों की बिक्री और प्रसंस्करण की सुविधा भी मिलेगी, उन्होंने बताया कि प्रत्येक एग्रीजंक्शन केंद्र के लागत लगभग 4.22 लाख रुपया निर्धारित की गई है जिसमें 3.5 लाख तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर 7.5% की दर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा। पहले वर्ष में किराया सहायता के रूप में 24 हजार रुपए और प्रशिक्षण व अन्य खर्चो के लिए भी सहायता दी जाएगी। प्रति केंद्र 77900 तक की सहायता का प्रावधान है।
    आरसेटी निदेशक उपेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य है कि प्रशिक्षक के प्रति हमेशा सीखने का दृष्टिकोण रखें ताकि कृषि के नवाचारों को किसानों के खेत तक पहुंचाएं। अंत में अभिषेक दुबे वरिष्ठ संकाय द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।
    इस मौके पर कार्यालय सहायक जगदीश गौड़ सहित 21 प्रशिक्षु अभ्यर्थी मौजूद रहे।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *