• Fri. Jul 17th, 2026

    बयालसी पीजी कॉलेज में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक व करियर संबंधी जानकारी

    Share

    जौनपुर, 17 जुलाई। बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.ए., बी.एससी. एवं एम.ए. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संचालन डॉ. प्रकाश चंद्र कसेरा ने किया।

    कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विषय चयन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) तथा विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. जगत नारायण सिंह ने अनुशासन, संघर्ष और निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। प्रो. प्रतिभा सिंह, डॉ. अंशुमान, डॉ. उज्ज्वल सिंह तथा प्रो. संजय नारायण ने अपने-अपने विषयों की उपयोगिता, रोजगार की संभावनाओं और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण तथा महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। डॉ. अखिलेश चंद्र सेठ ने एनसीसी और अन्य अवसरों की जानकारी दी। अंत में डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed