• Thu. Jul 16th, 2026

    मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    Share

    जौनपुर, 16 जुलाई। बक्शा विकासखंड के बीरभानपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सिंह ने विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर उर्मिला सिंह ने कहा कि परिश्रम का फल हमेशा मिलता है, इसलिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहकर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश सिंह ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। सम्मान प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

    इस अवसर पर पृथ्वीराज सिंह, जय प्रकाश सिंह, आलोक सिंह, शिवा सिंह, बलराम बारी, रत्नाकर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed