• Wed. Jul 15th, 2026

    स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

    Share

    जौनपुर, 15 जुलाई। विकास खंड धर्मापुर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ।

    गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति भी उतनी ही आवश्यक है।

    इसके बाद स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर क्षेत्रवासियों को शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय आने तथा परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।

    कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान हरिनाथ यादव, कमलेश कुमार यादव, महेंद्र कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, विक्रम प्रकाश, हवलदार राम, मनीष, सुजीत श्रीवास्तव, संगीता राय सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय से बाहर किसी भी बच्चे को न रहने देने का संकल्प लिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *