• Sun. Jul 12th, 2026

    आरबीएस मिल कंपनी में भीषण आग, लाखों का सरसों तेल व मशीनें जलकर राख

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग स्थित परसथ गांव में आरबीएस मिल कंपनी में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये मूल्य का सरसों का तेल, मशीनें और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    कंपनी संचालक विनोद सेठ ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8:30 बजे तक फैक्ट्री में मौजूद थे। इसके बाद मड़ियाहूं स्थित अपने आवास चले गए। रात करीब 10 बजे उन्हें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

    संचालक के अनुसार गोदाम में 1120 ड्रम सरसों का तेल तथा टैंक में करीब 70 हजार लीटर तेल रखा था। आग से तेल के साथ मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed