• Thu. Jul 9th, 2026

    नए ट्रक से चार टायर चोरी, करीब दो लाख रुपये का नुकसान

    Jaunpur police
    Share

    बक्शा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित फतेहगंज बाजार के पास खड़े एक नए ट्रक से बुधवार रात चोर करीब दो लाख रुपये कीमत के चार टायर खोलकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर वाहन स्वामी के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

    जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर प्रथम गांव के प्रधान छोटेलाल सोनकर मंगलवार को नया ट्रक खरीदकर लाए थे। उन्होंने ट्रक को फतेहगंज बाजार में आरएन डिग्री कॉलेज के सामने खड़ा किया था। बुधवार रात अज्ञात चोर ट्रक के चारों टायर खोलकर ले गए।

    गुरुवार सुबह ट्रक के पास पहुंचे छोटेलाल ने टायर गायब देख तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने बक्शा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि ट्रक का अभी स्थायी पंजीकरण भी नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *