• Thu. Jul 9th, 2026

    पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई

    Share

    जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

    पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भकुरा तिराहे से चंदन राजभर उर्फ प्रिंस पुत्र दीपचंद राजभर, निवासी विक्रमपुर थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया।

    आरोपी थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 328/2026 में वांछित था। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 61(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।

    पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश सिंह और हेड कांस्टेबल विजय शंकर मौर्य शामिल रहे।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *