• Mon. Jul 6th, 2026

    जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, वारंटी दबोचा, सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने वाला अराजक तत्व पकड़ा, एनडीपीएस के दोषी को सजा

    Jaunpur police
    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक दोषी को न्यायालय ने सजा सुनाई है।

    अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

    गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मु.अ.सं. 166/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज अपहरण के मामले में वांछित आरोपी परविन्द राजभर निवासी तारा उमरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में की गई।

    19 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार

    गौराबादशाहपुर पुलिस ने वर्ष 2007 के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर मिन्टू उर्फ अखिलेश निवासी सुरैला को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 377 व 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

    ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत अराजक तत्व पर कार्रवाई

    खुटहन थाना पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर रंगबाजी, हिंसक एवं भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर भय और आतंक का माहौल बनाने के आरोप में पंकज बिंद निवासी धमौर खास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

    एनडीपीएस एक्ट के दोषी को न्यायालय ने सुनाई सजा

    पुलिस महानिदेशक के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के चलते एएसजे/एफटीसी प्रथम, जौनपुर की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में रवि चौहान निवासी कठीराव, वाराणसी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे जेल में बिताई गई अवधि के कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *