• Sun. Jul 5th, 2026

    जौनपुर के सौरभ यादव ने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

    Share

    थाईलैंड में शानदार प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान

    गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के गजना गांव निवासी युवा पहलवान सौरभ यादव ने थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर जौनपुर, उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    सौरभ यादव राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र हैं और लंबे समय से कुश्ती के क्षेत्र में लगातार कठिन मेहनत कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनके गांव गजना सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

    खेल प्रेमियों ने कहा कि सौरभ यादव की यह सफलता जिले की ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

    सौरभ की इस सफलता पर कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, कोच अशोक सोनकर, अनीस, रमाकांत, मोहम्मद जैद, हिटलर, अकसम सिद्दीकी, पहलवान शोभनाथ, चंद्रशेखर और कमला सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि सौरभ आने वाले समय में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव और बढ़ाएंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed