• Wed. Jul 1st, 2026

    टीईटी परीक्षा देकर लौट रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत

    Sarptaha
    Share

    जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूदौली गांव के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों टीईटी परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।

    जानकारी के अनुसार, गंगोली निवासी लिटिल वर्मा, पुत्र सियाराम वर्मा, अपनी रिश्तेदार नेहा वर्मा (23) निवासी करनपुर, थाना लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर को टीईटी परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे रूदौली गांव के पास उनकी बाइक की एक बोलेरो से टक्कर हो गई।

    हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed