जल कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विधि-विधान से संपन्न हुआ स्नान पूर्णिमा महोत्सव
जौनपुर। ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं श्री सुभद्रा का पारंपरिक महास्नान महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रथ यात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का अभिषेक किया।
प्रातः 7 बजे नगर के हनुमान घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य जल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा चहारसू चौराहा, शाही किला और मानिक चौक होते हुए श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल पहुंची। यहां आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का पवित्र स्नान कराया गया।
कार्यक्रम में रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’, अनिल अस्थाना, सीए संजय गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, संध्या सेठ, राजेश सेठ, संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, डॉ. राजेश तिवारी, विनय बरौतिया, मनोज गुप्ता, संतोष मिश्रा, दिनेश सेठ, सुशीला सिंह, नीरज श्रीवास्तव, जग्गू सेठ, भरत कपूर, सभासद नन्दलाल यादव, सभासद बसंत प्रजापति, अरुण शर्मा, पं. निशाकांत द्विवेदी, पं. आशुतोष मिश्रा, रवि शर्मा, रविकांत श्रीमाली, गणेश साहू, भृगुनाथ पाठक, दिलीप जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महास्नान के उपरांत मंदिर के मुख्य अर्चक दिनेश चंद्र ने भगवान के विग्रह का षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद मंदिर समिति के महामंत्री शिव शंकर साहू के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
समापन पर महामंत्री शिव शंकर साहू, रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’, मुख्य ट्रस्टी संजय गुप्ता एवं राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

