• Sat. Jun 27th, 2026

    जोगियापुर के होटल में अधेड़ की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    Breaking newsBreaking news
    Share

    जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर स्थित प्रसाद होटल के एक कमरे में शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के बीरा पट्टी निवासी दिनेश कुमार (45) पुत्र मेवालाल शुक्रवार शाम होटल में ठहरे थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर दिनेश कुमार मृत अवस्था में पड़े मिले।

    घटना की जानकारी मिलते ही होटल संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन, उपनिरीक्षक पारस यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग हार्ट अटैक तो कुछ आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *