सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
जौनपुर | बक्शा
वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर स्थित सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शनिवार से शटल एक्सप्रेस (20401/20402) का आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया। सुबह 7:25 बजे ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, सांसद प्रतिनिधि मनोज मौर्य तथा लखनऊ से पहुंचे वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर पूरा कराया गया है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि ट्रेन का ठहराव स्थायी और नियमित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक यात्री टिकट लेकर इस ट्रेन से सफर करें। इससे यात्रियों का समय और धन दोनों की बचत होगी।
विधायक ने यह भी कहा कि अब बदलापुर श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से क्षेत्र का चौमुखी विकास संभव हुआ है।
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्रीनाथ पाठक, विवेक त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख सजल सिंह, अमित चौहान, अजय सिंह, ज्योति यादव, महेश तिवारी, कृष्ण कुमार सिन्हा, सुनील सिंह, रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।