• Thu. Jun 25th, 2026

    हनुमान घाट सोनारमंडी में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी, जर्जर तारों को बदलने की मांग तेज

    Share

    जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट स्थित सोनारमंडी में बुधवार रात अचानक शॉर्ट सर्किट की घटना से अफरातफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार बिजली के तारों में अचानक पटाखों जैसी तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

    घटना के बाद गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दुकानदारों ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सोनारमंडी एक व्यस्त बाजार क्षेत्र है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं और सड़क किनारे वाहनों की भी भारी भीड़ रहती है।

    स्थानीय व्यापारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर और पुराने बिजली तारों के कारण आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

    दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग को निर्देशित कर क्षेत्र के सभी खराब और जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed