• Wed. Jun 24th, 2026
    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कृषि विभाग की प्राविधिक सहायक भर्ती परीक्षा में तुषार जायसवाल का चयन हुआ है। मंगलवार को घोषित परिणाम में उन्होंने सामान्य वर्ग में बेहतर मेरिट के साथ सफलता हासिल की।

    तुषार के चयन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वह वाजिदपुर दक्षिणी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला मंत्री विनोद कुमार जायसवाल के पुत्र हैं।

    तुषार जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *