• Wed. Aug 12th, 2026

    सुमित सिंह हत्या के नामजद दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

    Share

    बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में बीते सोमवार की सुमित सिंह हत्या मामलें में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात्रि थाने पहुँचे परिवारजनों द्वारा बताने पर एक युवक को और नामजद किया गया है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे नेपाल इंटर कालेज मई के पास से नामजद आरोपी शिवम गौतम एवं शनि गौतम को घटना में प्रयुक्त दो बल्ली के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतक परिजनों की मौजूदगी में पुलिस पूछताछ के दौरान उसी गांव निवासी मनोज गौतम को भी आरोपी बनाया गया है जो अभी फरार है जल्द ही उसकी भी गिरप्तारी कर ली जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *