• Wed. Aug 12th, 2026

    भूतप्रेत की आशंका को लेकर मनबढ़ो ने वृद्ध को पीटकर किया घायल

    Share

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी धर्मप्रकाश पुत्र राजकुमार मौर्या मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि पट्टीदार लालजी उर्फ ललई पुत्र ख़रभान व सुशील,दीपक पुत्र लालजी भूतप्रेत की आशंका को लेकर लोहे की रॉड व ईट – पत्थर से मेरे पिता को पीट कर घायल कर दिया,बीच – बचाव करने पहुंची मां को उक्त लोगो ने मार पीट कर गले से मंगलसूत्र छीन लिया।वही पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *