बरसठी | थाना क्षेत्र के सुखलालगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के समीप देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

