बरसठी | थाना क्षेत्र के कारो बनकट गांव निवासी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने, बाउंड्री तोड़ने तथा धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि उन्होंने अपने आबादी की भूमि की सुरक्षा के लिए चार फीट ऊंची बाउंड्री बनवाई थी। आरोप है कि 19 जून की रात करीब तीन बजे गांव निवासी बृजेश कुमार गौतम ने बाउंड्री को तोड़कर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 324(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मारपीट कर बाउंड्री तोड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

