जौनपुर। सिकरारा विकासखंड की ग्राम सभा अलीशापुर में लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या का समाधान पुलिया निर्माण के साथ हो गया है। ग्राम प्रधान फुनी लाल सरोज की पहल पर नाले पर पुलिया का निर्माण कराया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों के अनुसार पुलिया के अभाव में बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित हो जाती थी, जिससे गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती थी। समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य कराया, जिसके बाद अब नाले से पानी का बहाव सुचारु रूप से होने लगा है।
पुलिया बनने से ग्रामीणों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य के लिए गांव के प्रकाश बिंद, हालदार बिंद, राजू बिंद, जीतलाल गौड़, सीताराम और मुंशीलाल सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान फुनी लाल सरोज के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

