• Thu. Aug 13th, 2026

    पूर्वांचल विकास निधि से बनी 150 मीटर खड़ंजा सड़क, विधायक लकी यादव ने किया लोकार्पण

    Share

    जौनपुर। सिकरारा विकासखंड के ग्राम सभा अलीशापुर की बिन्द बस्ती में पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित 150 मीटर लंबी खड़ंजा सड़क का शनिवार को मल्हनी विधायक लकी यादव ने लोकार्पण किया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

    ग्रामीणों ने बताया कि बिन्द बस्ती तक जाने वाला संपर्क मार्ग पहले कच्चा था। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।

    ग्राम प्रधान पुन्नी लाल सरोज और ठेकेदार प्रकाश बिन्द की पहल से पूर्वांचल विकास निधि के तहत 150 मीटर खड़ंजा सड़क का निर्माण कराया गया। अब सड़क बनने से आवागमन सुगम हो गया है। स्थानीय लोगों ने विधायक लकी यादव, ग्राम प्रधान और निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभदायक बताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *