• Fri. Jun 19th, 2026

    दुर्गा मंदिर की प्रतिमा खंडित मिलने से आक्रोश, ग्रामीणों ने लगाया जाम; पुलिस ने शांत कराया मामला

    Share

    जफराबाद। क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने प्राचीन दुर्गा मंदिर में गुरुवार सुबह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप है कि किसी अराजक तत्व ने प्रतिमा को मंदिर से तोड़कर पास स्थित गोमती नदी के किनारे फेंक दिया।

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे हरिओम पाठक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे, उस समय प्रतिमा सुरक्षित थी। इसके बाद करीब 8:30 बजे सखोई गांव निवासी उमेश अग्रहरि दर्शन करने पहुंचे तो प्रतिमा खंडित मिली। सूचना फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने टूटी हुई प्रतिमा को जफराबाद-बेलाव मार्ग पर रखकर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया और नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जफराबाद मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया।

    सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से नई मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी आवश्यकता बताई।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जफराबाद, जलालपुर और गौराबादशाहपुर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से मामला शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित कर लिया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed