• Wed. Aug 12th, 2026

    चकमार्ग की मांग को लेकर किसान का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा; काम शुरू होते ही उतरा नीचे

    Share

    जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरफपुर गांव में चकमार्ग की मांग को लेकर एक किसान ने गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से लंबे समय तक सुनवाई न होने से नाराज किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब तीन घंटे तक वहीं डटा रहा। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमार्ग निर्माण शुरू होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

    बताया गया कि किसान पिछले एक वर्ष से चकमार्ग बनवाने की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उसने विरोध दर्ज कराने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर आंदोलन शुरू कर दिया।

    बाद में प्रशासन के निर्देश पर जेसीबी मशीन से चकमार्ग निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। काम शुरू होते ही किसान प्रशासन के आश्वासन पर टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे।

    फिलहाल प्रशासन की निगरानी में चकमार्ग निर्माण की कार्रवाई जारी है। किसान के इस अनोखे प्रदर्शन की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *