जौनपुर, 16 जून 2026। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने पचहटियां स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट के संचालन, तकनीकी व्यवस्था एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्लांट परिसर की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसटीपी परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, जिससे प्लांट का संचालन सुचारु एवं प्रभावी ढंग से हो सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, प्रोजेक्ट मैनेजर पवन मिश्रा, जेई जल निगम (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


