• Tue. Jun 16th, 2026

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से टोटो पलटा, तीन घायल

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। जौनपुर-भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए पर सीर गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक टोटो पलट गया। हादसे में टोटो में सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

    जानकारी के अनुसार गहलाई गांव निवासी टोटो चालक विक्रम अपने परिवार के सदस्यों को दवा कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जा रहा था। इसी दौरान सीर गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर लगते ही टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में टोटो में सवार तीन वर्षीय शिवा, काजल विश्वकर्मा तथा सनदेई घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। चालक सिरिया गांव का बताया जा रहा है।

    हादसे में बाइक चालक के हाथ और पैर में भी मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी बरतने और वाहनों की गति नियंत्रित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *