• Tue. Jun 16th, 2026

    रिटायर्ड सबइंस्पेक्टर के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

    Share

    जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ख्वाजादोस्त (भैराजीपुर) में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राम लखन यादव के मकान से हौसला बुलंद चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। कभी अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाला रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अब अपने सामान की बरामदगी के लिए विभाग का चक्कर लगा रहा है। उनके पुत्र विजय प्रताप यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 जून को जौनपुर स्थित मकान में ताला लगाकर परिवार सहित अपने पैतृक मकान आजमगढ़ चले गए थे। 11 जून को जानकारी हुई कि मकान में अज्ञात व्यक्तियों ने रात को ताला तोड़कर चोरी की है। आने पर जानकारी हुई कि चोर जेवरात सोने का झाला 10 ग्राम सोने का टप्स 3 पीस 10-10 ग्राम मंगलसूत्र सोने का 15 ग्राम अंगूठी कर सोने की 20 ग्राम मांग टिका हुआ नथिया 15 ग्राम सिक्का चांदी का 11 पीस पायल चांदी का 5 पीस 150 ग्राम गिलास एक चांदी 60 ग्राम करधन एक चांदी का 80 ग्राम तथा नगद 20 हजार समेट ले गये। चोरी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को 11 जून को लिखित सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के परिवार ने उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *