• Tue. Jun 16th, 2026
    Share

    नौपेड़वा जौनपुर। बक्शा ब्लाक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई जिसमें छह करोड़ से अधिक लम्बित भुगतान का सर्वसम्मति से अनुमोदन हुआ। सर्व प्रथम खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने पिछली कार्यवाही की जानकारी दी। बीडीसी सदस्यों ने लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया। मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्र ने प्रमुख के निधन के बाद अवशेष धन की जानकारी दी। बीडीसी सदस्यों ने अवशेष 6 करोड़ 15 लाख 72 हजार के लंबित भुगतान करने का प्रस्ताव दिया जिसका सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया और सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की। विधायक ने बीडीसी सदस्यों को एक-एक सोलर लाइन एवं सौ से 50 मीटर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने एक से दो माह में पुनः बैठक कराने का भरोसा दिलाया। विधायक ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लिखित शिकायत डीएम से करने की बात कही। परिसर में पौधरोपण भी किया। इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व मनोज यादव को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का शोक रख सदन की कार्यवाही शुरू हुई। अध्यक्षता बदलापुर एसडीएम रानी गरिमा जायसवाल तथा संचालन एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *