• Tue. Jun 16th, 2026

    तेरी बहन से शादी करूँगा, विरोध करोगे तो वीडियो करुंगा वायरल

    Share

    जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दो युवकों के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। आरोपी युवक ने युवती के भाई को फोन पर कहा कि तेरी बहन से शादी करूंगा। शादी में रोड़ा बनने पर तेजाब फेंकने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी क्षत्रिय बिंद ने उसे फोन कर बहन का नाम लेकर गाली गलौज करने लगा। उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी बहन से जबरदस्ती शादी करूँगा। तुम्हारा वीडियो मेरे पास है। विरोध करोगे तो इसको वायरल कर दूंगा और तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंक दूंगा। ऐसी धमकी देकर युवक बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना चाहता है। फोन करने के दूसरे दिन नगर स्थित रोडवेज पर मिला तो जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवक कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना दी। प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *