• Mon. Jun 15th, 2026

    ₹2.58 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति : गिरीश चंद्र यादव

    Share

    जौनपुर, 16 जून। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड करंजाकला अंतर्गत ग्राम गड़ैला में ₹258.47 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के लेपन कार्य का शिलान्यास रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया। यह सड़क भकुरा मोड़ से जंगीपुर खुर्द, शारदा सहायक खंड-36, गड़ैला, लोहता और भकुरा होते हुए सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग तक बनाई जाएगी।

    शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीण विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव और शहरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, नाली, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

    राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पात्र लोगों तक लाभ समय से पहुंचे। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    कार्यक्रम में अमल दार यादव, सुनील यादव ‘मम्मन’, श्याम बाबू यादव, फौजदार यादव, जनार्दन अस्थाना, विनोद सिंह, गिरीश सिंह, भवन प्रकाश गौतम तथा मिथलेश प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed