• Sun. Jun 14th, 2026

    डीआरएम आशीष जैन ने औड़िहार-जौनपुर रेलखंड का किया संरक्षा निरीक्षण, समपार फाटक की व्यवस्थाओं की परखी बारीकी

    Share

    जौनपुर। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शुक्रवार को औड़िहार-जौनपुर रेलखंड का दौरा किया और किलोमीटर 02/42 पर स्थित स्पेशल समपार संख्या 02 का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समपार फाटक पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं और परिचालन से जुड़े उपकरणों का बारीकी से जायजा लिया।
    निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बूम लॉक, हाइट गेज, गेट फोन, गेट सिग्नल, सेफ्टी उपकरण, सड़क सतह और सीएस पैनल की स्थिति की जांच की तथा सभी व्यवस्थाओं को संरक्षा मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने मौके पर तैनात गेटमैन आशा राम मिश्रा के सक्षमता प्रमाण पत्र और मेडिकल (पीएमई) प्रमाण पत्र की भी जांच की और उनके कार्य निष्पादन का आकलन किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed