• Sat. Jun 13th, 2026

    हौज टोल प्लाजा पर बूम खराब होने से लगा जाम, आधे घंटे तक यात्री परेशान

    Share

    जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर शुक्रवार को तकनीकी खराबी के चलते आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली लेन पर टोल का बूम अचानक जाम हो जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संबंधित लेन को ड्रम लगाकर बंद करना पड़ा, जिसके कारण कई वाहन टोल प्लाजा पर ही रुक गए और यातायात बाधित हो गया।

    इस दौरान यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन कतार में फंसे रहने से लोग काफी देर तक टोल प्लाजा पर ही रुके रहे।

    करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बूम को दुरुस्त कर लिया गया और आवागमन को फिर से सामान्य किया गया।

    टोल प्लाजा के प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से बूम में खराबी आ गई थी, जिसे समय रहते ठीक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed