• Fri. Jun 12th, 2026

    निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय एआरपी कार्यशाला सम्पन्न

    Share

    जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देशन में निपुण भारत मिशन एवं शैक्षिक संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय एआरपी कार्यशाला का आयोजन 11 एवं 12 जून 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास तथा निपुण भारत मिशन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    कार्यशाला के दौरान एनबीएमसी (NBMC) पोर्टल पर नैट (NAT) से संबंधित सभी रिपोर्टों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

    प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि सभी विकासखंड समय से ब्लॉक डेवलपमेंट प्लान (BDP) तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करें तथा खंड शिक्षा अधिकारी इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा की गई।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए 5 प्वाइंट टूल्स किट के प्रभावी अनुपालन और सभी एआरपी द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि शिक्षक और शैक्षिक सहयोगी मिलकर यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें तो बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

    कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, डीसी ट्रेनिंग, डीसी निपुण, डीसी एमआईएस, एसआरजी तथा एआरपी सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed