• Fri. Jun 12th, 2026

    नरहन में आंधी से बिजली आपूर्ति ठप, 12 घंटे से अंधेरे में ग्रामीण, मरम्मत कार्य शुरू न होने से आक्रोश

    Share

    जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के नरहन गांव में तेज आंधी के कारण बिजली के तार टूट जाने से क्षेत्र में पिछले 12 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली गुल होने से भीषण गर्मी के बीच स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    जानकारी के अनुसार, आंधी के दौरान बिजली के तार टूटकर गिर गए थे, जिसके बाद से आपूर्ति बाधित है। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मरम्मत कार्य शुरू नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

    स्थानीय निवासी अखिलेश ने बताया कि बिजली न होने के कारण घरों में अत्यधिक गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं एक अन्य ग्रामीण संदीप ने कहा कि यदि बिजली बहाल होती तो कूलर और पंखों के सहारे गर्मी से राहत मिल सकती थी, लेकिन पूरी रात और दिन अंधेरे में गुजरना पड़ा।

    इस संबंध में एसडीओ संजीव भास्कर ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पोल और तारों की जांच की जा रही है तथा जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

    आंधी-तूफान से उत्पन्न इस समस्या के चलते ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है और लोग जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed