- मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित कुल सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार की रात ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधनें को लेकर हुए खूनी संघर्ष में अजय सिंह की हत्या के बाद गुरुवार सुबह गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा। सीओ सदर देवेश सिंह की मौजूदगी में तीन थानाध्यक्ष सहित दर्जनों पुलिस एवं पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह तैनात रहें।रात्रि में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करतें हुए तीन महिला एवं एक पुरूष आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। मुकदमा वादी रमेश ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना की शाम भैंस बांधने को लेकर विपक्षी राजेश शर्मा, संगत शर्मा, तेजबहादुर शर्मा, अंगद शर्मा, शशिकला शर्मा, सुनीता शर्मा एवं रमीला शर्मा ने मिलकर लाठी डंडा से भाई अजय सिंह की पीटकर हत्या कर दी। जबकि परिवार के ही अखिलेश सिंह, आकृति सिंह, हिमांशू सिंह एवं शिवम सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उधर पुलिस ने आरोपी तेजबहादुर शर्मा, शशिकला, सुनीता एवं रमीला को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

