• Wed. Aug 12th, 2026

    युवती को भगाने के आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

    Share

    खुटहन (जौनपुर)10 जून थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में दो आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    महिला के अनुसार गत 30 मई की सुबह उसकी पुत्री घर से निकली थी। आरोप है कि गुलरा गांव निवासी सलीम उसे बहला-फुसलाकर अपने एक अज्ञात साथी के साथ कहीं ले गया। घटना के बाद काफी खोजबीन की गयी, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया गया कि युवती अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई थी।
    पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सलीम तथा उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *