• Sat. Jun 13th, 2026

    सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चूरेमा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक छोटेलाल के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार छोटेलाल मंगलवार रात करीब 8:15 बजे सुदनीपुर बाजार में बैठे हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान सुदनीपुर निवासी लालचंद वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

    पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी लालचंद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed