• Sat. Jun 13th, 2026

    पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गौरी शंकर धाम में सांसद सीमा द्विवेदी ने की विशेष पूजा-अर्चना

    Share

    जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जौनपुर के प्रसिद्ध गौरी शंकर धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधिवत पूजन कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

    मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

    उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रधान सेवक के प्रति जनता के विश्वास और सम्मान की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सरोज, मंडल अध्यक्ष संतोष पासी, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, सुमन द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, शिवम सिंह, चंचल सिंह, दीपक तिवारी, दिनेश मिश्रा, पप्पू मिश्रा, अंजनी तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed