• Tue. Jun 9th, 2026

    सड़क हादसे में बीएससी छात्र की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

    Share

    जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरी गांव में सड़क हादसे में बीएससी के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी के अनुसार, मंगरी गांव निवासी 24 वर्षीय आदर्श उपाध्याय पुत्र आनंद उपाध्याय हंडिया में बीएससी की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

    स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक आदर्श अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता आनंद उपाध्याय गांव में कोटेदार हैं, जबकि एक बड़ी बहन भी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मां-बाप गहरे सदमे में चले गए।

    घटना के बाद मंगरी गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण लगातार पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed