• Tue. Jun 9th, 2026

    केराकत में युवती से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Share

    जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना सोमवार सुबह उस समय की बताई जा रही है जब युवती सार्वजनिक शौचालय गई थी। पीड़िता के अनुसार जैसे ही उसने शौचालय का दरवाजा खोला, आरोपी युवक ने उसे धक्का देकर अंदर धकेल दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए नाजायज संबंध बनाने का प्रयास किया।

    युवती ने किसी तरह खुद को बचाकर दरवाजा खोला और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक मनबढ़ किस्म का है और पहले भी क्षेत्र में इस तरह की हरकतों के कारण विवादों में रहा है।

    सूचना मिलने पर केराकत पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed