• Mon. Jun 8th, 2026

    जौनपुर के प्रमुख होटलों में अग्निशमन विभाग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई जांच

    Share

    जौनपुर। महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा, लखनऊ के निर्देश एवं निर्धारित स्कीम के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के निर्देशन में सोमवार को अग्निशमन अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न होटलों में स्थापित अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं परीक्षण किया गया।

    निरीक्षण अभियान के दौरान ओलंदगंज स्थित होटल रघुवंशी, होटल पूर्वांचल एवं होटल रघुवंशी एम्पायर के साथ ही वाजिदपुर तिराहे के निकट स्थित होटल गोमती में उपलब्ध अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य अग्नि सुरक्षा संसाधनों की कार्यशीलता का परीक्षण किया।

    अग्निशमन विभाग की टीम ने होटल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव किया जाए तथा उन्हें सदैव क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। साथ ही कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित निकासी संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

    अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर आग से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। जनपद में समय-समय पर ऐसे निरीक्षण अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाता रहेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनधन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed