• Mon. Jun 8th, 2026

    पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टी.डी. इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    उन्होंने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को परीक्षा केंद्र के आसपास लगातार निगरानी बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed