• Sat. Jun 6th, 2026

    नाबालिग को जबरन शादी के लिए भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को जबरदस्ती शादी के लिए भगाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़ियाहूं थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिथिलेश यादव (22 वर्ष) पुत्र दलसिंगार यादव निवासी ग्राम चौकिया (गुरैनी), थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जोगापुर नहर पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मड़ियाहूं थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को जबरदस्ती शादी करने के उद्देश्य से अपने साथ भगा लिया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

    लगातार की जा रही तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

    इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश चंद यादव, कांस्टेबल सुधीर कुमार तथा कांस्टेबल शिवम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed