• Sun. Jun 14th, 2026

    जिलाधिकारी की मौजूदगी में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक, प्रबंध निदेशक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Share

    जौनपुर। प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पू0वी0वी0नि0लि0) वाराणसी ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के साथ विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य अभियंता विद्युत वितरण वाराणसी क्षेत्र द्वितीय भी उपस्थित रहे।

    समीक्षा बैठक के दौरान जिले में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं, राजस्व वसूली, विद्युत परियोजनाओं की प्रगति तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के निर्देश दिए।

    बैठक में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, लाइन लॉस में कमी तथा राजस्व संग्रह बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भी विभागीय कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करने पर बल दिया। बैठक के अंत में प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed