जौनपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने जिले में दो नए पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) की तैनाती की है। शाहजहांपुर से अजय कुमार राय और बागपत से विजय कुमार चौधरी को जौनपुर भेजा गया है। वहीं, केराकत के सीओ अजीत सिंह चौहान का तबादला चंदौली तथा सीओ सदर देवेश सिंह का बरेली कर दिया गया है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें सर्किल का प्रभार सौंपा जाएगा। इससे पुलिस महकमे में हलचल है।



