• Mon. Jun 1st, 2026

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सद्भावना क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई तंबाकू छोड़ने की शपथ

    Share

    जौनपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को सद्भावना क्लब द्वारा “तंबाकू मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सद्भावना पुल पर जागरूकता हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने कहा कि तंबाकू का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों की जड़ है और इससे बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन न करने तथा अपने परिवार और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

    निवर्तमान अध्यक्ष मो. रजा खां एवं पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि तंबाकू अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है और इसके खिलाफ जनजागरूकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

    पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह तथा श्रवण साहू ने युवाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और तंबाकू के दुष्परिणामों को समझने का आह्वान किया। वहीं लालजी यादव ने इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।

    कार्यक्रम में शाहबाज खान, धीरज गुप्ता, लोकेश जावा, सैयद फरोग अहमद, चंद्रेश मौर्य, अभिनंदन त्रिपाठी, सूरज मौर्य, अतीत मौर्य, प्रखर गुप्ता सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के संयोजक रविकांत जायसवाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य, सचिव हर्ष माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से “तंबाकू छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें” का संदेश देते हुए लोगों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *